Breaking News

हीरो मोटोकॉर्प कम्पनी के ग्यारह वर्षों के सफर पूरा होने के उपलक्ष्य में कम्पनी दे रही शानदार उपहार।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: हीरो मोटोकॉर्प दिनांक 9अगस्त सन् 2011 में जापानी दोपहिया वाहन कम्पनी होंडा से अलग होकर पूर्ण भारतीय स्वामित्व वाली कम्पनी हीरो मोटोकॉर्प के रूप में स्थापित हुई। इन ग्यारह वर्षों में कम्पनी ने अनेक माइलस्टोन स्थापित किया और आपके विश्वास पर निरंतर खरा उतरते हुए भारत की ही नहीं अपितु दुनिया की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होने का सौभाग्य प्राप्त किया,इन ग्यारह वर्षों में पिछले वर्ष तक कम्पनी ने 100 मिलीयन दोपहिया वाहन बेचकर एक और माइलस्टोन स्थापित किया था। ग्यारह वर्षों के सफर पूरा होने के उपलक्ष्य में कम्पनी आज दिनांक 9 अगस्त को अपने सभी डीलर सब डीलर प्वाइंट पर केक काटकर जश्न मना रही हैं इस अवसर पर हमारे प्रतिष्ठान सांई मोटर्स, भटौरा मुबारकपुर सठियांव रोड स्थित शोरूम पर पूर्व विधायिका वन्दना सिंह विधानसभा सगड़ी व समाजसेवी पूर्व विधायक प्रत्याशी सगड़ी संतोष सिंह टीपू तथा अन्य सम्भ्रांत लोगों के बीच विधायिका श्रीमती वन्दना सिंह ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच केक काटकर जश्न का आगाज किया। आज प्रत्येक बाइक स्कूटर की खरीद पर सांई मोटर्स की तरफ से आकर्षक गिफ्ट दिया जा रहा, सांई मोटर्स भटौरा मुबारकपुर सठियांव रोड पर स्थित शोरूम पर आकर हीरो के जश्न में शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं।

और नया पुराने