Breaking News

कोटमरी माता मंदिर मे धूम धाम से पूजा हुवा संपन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ। जिले के गौरीशंकर घाट पर सावन में होने वाली चलउवा पूजा पूरे विधिविधान और धूम-धाम के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 
सावन माह में प्रत्येक वर्ष नगर के गौरीशंकर घाट पर चलउवा पूजा का आयोजन किया जाता है। इसके लिए पूजा सामाग्री और प्रसाद के लिए चंदा एकत्र किया जाता है। सावन माह के अंतिम सप्ताह में कोटमरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद महिलाएं चलउवा पूजा में शामिल होती है। जहां देर रात तक पूजा और अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। पूजा में भाग लेने वाले श्रद्वालुओं ने बताया कि कोटमरी माता के दरबार जो कोई अपनी मन्नत मांगता है तो माता जरूर पूरी करती है और 
पूजा के बाद प्रत्येक मोहल्ले के घर-घर जाकर लोगों में प्रसाद का वितरण किया जाता है। यह प्रथा काफी लंबे अरसे से चली आ रही है, जिसका हम सब निर्वन करते है।

और नया पुराने