मऊ।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
मऊ: मऊ जनपद में स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल जनपद मऊ में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों से पहले स्कूल के आख़िरी दिन समर कूल पार्टी और फ्रूट डे का आयोजन किया गया ।
जिसमे सभी बच्चो ने बढ़ चढ़ के भाग लिया और जमकर लुत्फ उठाया और अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जिसमे मुख्य रूप अभिभावक और निदेशक ऋषभ सिंह और अतुल सिंह, प्रधानाध्यापक नितेश तानवानी को- ऑर्डिनेटर - सबा और स्मिता रॉय साथ में भूमिका तानवानी, उज्ज्वल सिंह, हर्षित शर्मा आदि सब लोग मौजूद रहे ।
कार्यक्रम के आखिरी में निदेशक ऋषभ सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चो का मानसिक तनाव दूर होता है , बच्चे कुछ नया सीखते है ,और हम बच्चो की भलाई और प्रोत्साहन के लिए आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम करते रहंगे ।
वही प्रधानाध्यापक नितेश तानवानी ने कहा कि फ़्रूट डे के माध्यम से बच्चे फलो की उपयोगिता और उनके महत्व को समझेंगे। वही उप-निदेशक अतुल सिंह ने बच्चो को गर्मी और लू से बचने के उपाय बताए और उन्होंने कहा कि बच्चे अपने ग्रीष्मकालीन अवकाश को अवश्य पूरा करे।और इसी के साथ उन्हीने सभी अभिभावको का धन्यवाद किया ।