आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के पंडित नगीना कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवम पी०जी कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कॉलेज में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें मतदान संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पी० सी० आई० प्रेसिडेंट डा० मोंटू पटेल ने विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की जानकारी देते हुए कहा की लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का बहुत महत्व है। इसके माध्यम से जनता शासन व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है। मतदान न करने वालों में अधिकतर संख्या विद्यार्थी और बुजुर्ग लोग शामिल हैं। मतदान के प्रति उदासीनता इतनी बढ़ती चली जा रही है कि निर्वाचन आयोग के लिए भी यह चिंता का विषय बन चुकी है। मतदान प्रत्येक व्यस्क नागरिक का मौलिक अधिकार होता है। मतदान से वह देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान दे सकता है। मतदान में हमारे देश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि प्रत्येक वर्ष हमारे देश में लाखों युवाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाता है।
वहीँ अजमतगढ़ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने मतदान की महत्वता को बताते हुए सब फार्मेसी छात्रों का मार्गदर्शन भी किया, उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जिसकी ताकत मतदाता हैं। इन्हीं मतों के आधार पर लोकतंत्र का भविष्य तय किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी जागरूक मतदाताओं को अपने मताधिकार का सही उपयोग करना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य अश्वनी कुमार सिंह एवं प्रवक्ता तेज प्रताप गौड भी उपस्थित रहे एवं उन्होंने अपने छात्रों का मतदान करने हेतु मनोबल बढ़ाया।