आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
जिलाधिकारी ने मातहत कर्मचारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने किया रूट डाइवर्ट।
आज़मगढ़। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के जीयनपुर मेहनाजपुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलाधिकारी विशाल कुमार भारद्वाज ने कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड स्थल का किया निरीक्षण बैठक कर मां तहत कर्मचारियों में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर रूट किया गया डायवर्ट।
जानकारी के अनुसार सोमवार को शाम 5:00 बजे आजमगढ़ जिला अधिकारी विशाल कुमार भारद्वाज ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल जीयनपुर मेहनाजपुर व हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया वहीं मां तहत अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री की कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया वहीं मुख्यमंत्री को कार्यक्रम को लेकर हाफिजपुर व रजादेपुर से बड़े वाहनों के वही जीयनपुर मुबारकपुर तिराहे व रजादेपुर चौक से छोटे वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया और सुरक्षा की दृष्टि से जनपद व सगड़ी क्षेत्र के के ई थानों की पुलिस बल की तैनाती की गई है निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार व सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन शैलेन्द्र लाल सगड़ी सीओ शुभम तोदी जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय सहित दर्जनों की संख्या भाजपा के नेता मनीष मिश्रा पिंटू कार्यकर्ता मौजूद रहे।