Breaking News

400 पार के नाम से ही घबरा रही समाजवादी -- सीएम योगी आदित्यनाथ


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ को पहचान का संकट खड़ा हो गया था।

400 पर के नाम से ही घबरा रही समाजवादी सैफई परिवार आपको लूटने और ठगने के लिए आया हुआ है।

आजमगढ़: सगड़ी विधानसभा 345 के जीयनपुर के मेहनाजपुर गाँव मे दिनेश लाल निरहुआ के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा जनसभा सम्बोधित करने पहुंचे जहाँ उन्हें सुनने के लिए खचाखच भरे भीड़ के जोश से गदगद दिखे। पूरा पंडाल खचा खचा भरा हुआ रहा।
 सुरक्षा के कड़े इन्तजाम किये गए गए। उन्होंने अपने 25 मिनट के सम्बोधन में समाजवादी और कांग्रेस पर जमकर बरसते हुए कहा कि समाजवादी 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं और भाजपा के 400 सौ पार को देखकर घबरा गई है। जो राम को लाये है हम उनको लाएंगे के साथ कहा कि एक समय था जब आजमगढ को आतंकगढ़ कहा गया और यहाँ के लोगो पर पहचान का संकट खड़ा हो गया था पूरे देश मे यहाँ के लोगो को होटलो आदि में कमरे नही मिलते थे।
 देश के अंदर तस्वीर और तकदीर बदलनी है और तीसरी बार मोदी की सरकार बनानी है।आज देश दुनिया मे भारतीयों को सम्मान से देखा जाता है।भारत की सीमाएं सुरक्षित है। एक समय था जब जनता के खून समाजवादी चूसते थे हर तरफ लूट कत्लेआम किया करते थे।विकास के कार्यो से कोई सरोकार नही था हर घर जल योजना, विश्वविद्यालय, पुर्वांचल एक्स्प्रेस वे, संगीत विद्यालय आदि समाजवादी ने क्यो नही बनाया ये सैफई परिवार आप को ठगने और शोषण करने आया है। 

कभी प्रदेश में गुंडो का राज हुआ करता था हर तरफ लूट छिनैती भ्रस्टाचार था हर तरफ हत्याए होती पर आज अपराधी यातो जेल में बंद हैं या जहनुम पहुंच गए। कभी समाजवादी कांग्रेस के शासन में संकट मोचन मंदिर,सहित कचहरियों में बमबलास्ट होते थे। तब पाकिस्तान का नाम आता था और पाकिस्तान अब नाम नही लेता वह समझ और जान गया है कि भारत घर में घुसकर मारता है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान में दिए अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को धर्म के आधार पर मुस्लिम समाज को वितरित करने नहीं देंगे। राहुल और समाजवादी का जो मकसद है आरक्षण को खत्म करना उसको भाजपा कतई खत्म नहीं होने देगी। और ना ही उसे धर्म के आधार पर बांटने देगी।
 यह अब वरासत टैक्स लगाकर आप लोगों को गाड़ी कमाई पर उनकी नजर है और उसे लेकर मुसलमान में वितरित करना चाहते हैं जिसको समाजवादी और कांग्रेस के लोग पूरी तरह से लगे हुए हैं जिसे हम नहीं होने देंगे। समाजवादी और कांग्रेस के लोगों में औरंगजेब की आत्मा आ गई है। ऐसे लोगों को क्या आप लोग पसंद करना चाहेंगे क्या आप ऐसे लोगों की सरकार बनाएंगे जिस पर जनता ने एक ओर से महिला और पुरुषों ने जमकर नारेबाजी की आप सभी लोग मिलकर पांच-पांच लोग यदि लोगों को समझ कर बूथ तक पहुंचाएं तो भाजपा की सरकार 400 पार होने से कोई नहीं बचा सकता।

 यह लोग राम भक्तों के साथ धोखा किया करते थे। और सुरक्षा में सेंधमारी किया करते थे पर अब ऐसा कहीं देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार का बेटा निरहुआ गाजीपुर से चलकर महाराष्ट्र पहुंचकर और फिल्म सिटी में अपनी धाक जमाते हुए आजमगढ़ से निरहुआ और गोरखपुर से रवि किशन दो ऐसे व्यक्ति जो भोजपुरी माटी को आगे बढ़ा रहे हैं और विकास के कार्यों में सहभागी बन रहे हैं ऐसे लोगों को जीताकर आपको संसद में पहुंचना है जिससे कि देश और क्षेत्र का विकास हो सके ।
जनपद मे संगीत विद्यालय विश्वविद्यालय सहित तमाम योजनाएं 2 साल के अंदर में निरहुआ ने जिस तरह से दिया आगे 5 साल का समय यदि मिला तो आजमगढ़ का नक्शा बदल जाएगा। और आजमगढ़ को आर्यमगढ़ से जाना जाएगा।
देश के लोगों को आज विश्व में एक नई पहचान मिली है आज सम्मान से हमें देखा जा रहा है पहले देश में आतंकवादी बम फोड़े जाते थे तो समाजवादी और कांग्रेस चुप रहा करती थी आज पाकिस्तान  नकारता है कि हमने ऐसा नहीं किया है क्योंकि वह जानता है कि हम उसे घुसकर मारेंगे ।
जनसभा में की अध्यक्षता श्री कृष्ण पाल और संचालन दिवाकर सिंह ने किया। वही कार्यक्रम को भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ,भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, पूर्व विधायक वंदना सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री दारा चौहान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मनीष कुमार मिश्रा,मनोज कुमार श्रीवास्तव,अरविंद कुमार जायसवाल,गुड्डू मिश्रा,यशवंत सिंह,संतोष सिंह टीपू, पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह,अतुल कुमार राय,बदरे आलम खान की प्रमुख उपस्थिति रही।

और नया पुराने