आज़मगढ़।
रिपोर्ट: प्रथम सिंह
आज़मगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरियापुर निवासी मिश्री सिंह पुत्र त्रिलोकी सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि है- मेरा लड़का मुन्ना सिंह जो बचपन से ही गूंगा एवं बहरा है हर बात इशारे से करता है 25 मई को करीब 8:00 बजे रात को अपने गन्ने के खेत की रखवाली करने आ रहा था जैसे ही भूरा सिंह के खेत के पास पहुंचा मेरे गांव के संजय, संदीप तथा कुलदीप पुत्रगण प्रहलाद कनौजिया जो समाजवादी पार्टी के प्रचारक थे। मेरे लड़के को रोक लिए और इससे इशारों से पूछे किसको वोट दिए हो तो मेरा लड़का मुन्ना सिंह अपने हाथ से कमल का फूल का इशारा किया इस बात पर उक्त तीनों लोग मेरे लड़के को जान मारने की नीयत से जमीन पर पटक कर गला दबाने की कोशिश करने लगे। मेरा लड़का जान बचाने के लिए चिल्लाना शुरू किया।
उसकी आवाज पर जब हम लोग दौड़ कर पहुंचते हैं। कुलदीप ने उसके सिर में चाकू मार दिया तथा संजय व संदीप दोनों ने डंडे से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। घटना को मेरे अलावा रामबली पुत्र छेदी तथा कई लोगों ने भी देखा दौड़कर लड़के की जान बचाई। तीनों ने धमकी दिया कि अगर कोई कार्यवाही किया तो जान से मार डालेंगे। हमने तुरंत 112 नंबर पर फोन किया इस पुलिस मौके पर आई और लड़के की गंभीर हरत को देखते हुए उसे थाने लेकर आने की बात कही। इस पर लड़के को लेकर हम थाने गए उसकी हालत काफी खराब है जिसे दो-तीन बार उल्टी भी हुई है। पीड़ित ने इस संबंध में प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है वहीं पुलिस इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।