आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पत्नी ने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध का लगाया आरोप।
लड़का पक्ष ने शादी में मिले हुए सारे सामान को किया वापस।
आज़मगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र के चक शाहदौलत मीरा का पूरा गांव निवासी मोनु पुत्र जमील अहमद उम्र 32 वर्ष का निकाह मोहम्मदाबाद गोहाना जिला मऊ निवासी रोजी उम्र 22 वर्ष के साथ 14 .2. 2022 को हुआ था।
निकाह के कुछ दिन बाद से हीं पत्नी रोजी अपने घर आने के बाद पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध का आरोप लगा रही थी इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। रोजी के पास एक वर्ष की बच्ची भी है। आज दोपहर में रोजी के पिता कलीम कुछ लोगों के साथ रोजी के घर पहुंचे। और अपनी पुत्री को तलाक के बाद अपने घर ले जाने के लिए अड़ गए। लड़का पक्ष से भी गांव के कई लोगों ने समझाया लेकिन बात नहीं बनी इसके बाद लड़का पक्ष शादी में मिले उपहार तीन पेटी ,फ्रिज ,कूलर ,बाइक ,वॉशिंग मशीन, सिंगार दानी ,अलमारी ,बेड ,कुर्सी ,मेज बर्तन सहित सारा सामान वापस कर दिया। सारा सामान लेकर लड़की पक्ष के लोग अपने घर चले गए। इस घटना की क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है।