Breaking News

कृष्ण जन्मोत्सव समारोह रजादेपुर मठ पर 14 अगस्त को होगा आयोजन।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

 
सगड़ी रजादेपुर मठ में पूर्व की भाँति इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्मवोत्सव समारोह दिनाँक 14 अगस्त 2017 दिन सोमवार को रात्रि 12 बजे उत्साहपूर्वक मनाया जायेगा।रजादेपुर मठ के मठाधीश्वर श्री शिवहर्ष भारती जी ने बताया की आनंद कद, ब्रजचंद, योगीराज श्री कृष्ण चंद का जन्मोत्सव इस वर्ष 14 अगस्त को अष्टमी तिथि की प्रधानता के कारण ही रजादेपुर मठ पर मनाया जायेगा।जिसमे क्षेत्रीय जनता, शिष्य एवं जनता जनार्दन सम्मिलित होकर पुर्व की भाँति मनाते हैं।कहीं-कहीं तिथि को प्रधानता न देकर नक्षत्र दिन को प्रधानता दिया जाता है।जिसके कारण ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी दो दिन मनाई जाती है।इस वर्ष जो जन्मोत्सव दूसरे दिन मनाया जायेगा ,उसमें नक्षत्र व दिन को प्राथमिकता देने वाले श्रद्धालु भक्तगण 16 अगस्त 2017 दिन बुद्धवार को मनाएंगे क्योंकि दूसरे दिन 15 अगस्त 2017 को नक्षत्र व दिन नहीं मिल रहा है।यहाँ मठ पर जसन्मोत्सव के दिन कार्यक्रम शाम को हवन पूजन से ही प्रारंभ होकर रात्रि 12 बजे तक अनवरत कीर्तन-भजन चलता रहता है।जिसमें क्षेत्रीय व बाहर के अच्छे-अच्छे कलाकार सम्मिलित होते हैं।पुनः दूसरे दिन दोपहर  में भण्डारे का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।जिसमें समस्त उपस्थित श्रद्धालु भजन-कीर्तन-संगीत का आनंद प्राप्त करते हुए प्रसाद भी ग्रहड़ करने की अपील मठाधीश्वर शिवहर्ष भारती ने की है।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               

और नया पुराने