Breaking News

अवैध तरीके से गैस सिलेंडर में रिफिलिंग करते समय लगी आग, फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू, पुलिस मौके पर।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

सरायमीर  थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर के मवेशी खाना मेन रोड पर गैर कानूनी तरीके से वर्षों से छोटे गैस सिलेंडर में रिफिलिंग का काम पंकज पुत्र पप्पू पासवान ग्राम नन्दावं थाना सरायमीर कर रहा था दिनांक 9 अगस्त 017 बुधवार की शाम लगभग पांच बजे 14 किलो वजन के सिलेंडर से पांच किलो सिलेंडर रिफिलिंग का काम पंकज कर रहा था रिफिलिंग करते समय अचानक पांच किलो सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर को दुकान में छोड़कर बाहर भागकर शोर करने लगा। किसी नौजवान ने दुकान में घुस कर सिलेंडर बाहर किया स्थानीय लोगों ने जलते सिलेंडर को बुझाने के लिए बालू का करने लगे आग लगने की सूचना पाकर भारत विश्वनाथ गैस एजेंसी के एक कर्मचारी ने छोटे फायर ब्रिगेड को लेकर घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच किलो सिलेंडर को कब्जा मे लेकर थाने पर ले गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार मना किया गया था कि यह काम गैर कानूनी है इसको बन्द कर दो।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

       

और नया पुराने