Breaking News

ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिले।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी ।अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदपुर में बुधवार को  यूनिफार्म का वितरण किया गया। यूनिफार्म पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे थे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने यूनिफार्म का वितरण कर शुभारंभ किया वही आगे उन्होंने कहा बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। शिक्षक अपने दायित्व को सही ढंग से निर्वहन करें तभी शिक्षा का महत्व होगा और आगे उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति होनी चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान शिवजोर यादव, प्रधानाध्यापिका शीला राय, प्रबंध समिति के अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, सहायक अध्यापक सुभाष राय ,प्रेमा राय, सुमन राय, वंदना राय, सुरेश कुमार, काशीनाथ, रामसिंह सुनील राय आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               

और नया पुराने