मऊ।
रतनपुरा चौकी क्षेत्र मे मऊ की तरफ से तेज गति से इंडिका कार यू पी 60 ए बी 6015 आगे जा रही मोटरसाइकिल यू पी 60 एच 5295 मे जोरदार टक्कर मार दी, सहारा इंडिया के आगे स्वास्तिका हड्डी अस्पताल मोड़ के ठीक सामने ठीक सामने यह घटना घटी। टक्कर मारकर भागने लगा तो ग्रामीणों ने शोर मचाया जिससे और अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे पर पैदल रतनपुरा से दवा लेकर घर जा रही दो महिलाओ को जिसमे एक के गोद मे एक साल की बच्ची थी उनको धक्का देकर सड़क पटरी से दूर खड़ी मोटरसाइकिल को भी रौंदते हुए भागना चाहा, किन्तु आगे जगह न मिलने पर चारो तरफ से घिरा गया ।यह सूचना जब चौकी प्रभारी रतनपुरा संतोष यादव जी को मिली आनन-फानन मे तुरंत हमराहीयो के साथ मौके पर पहुंचे तथा सबसे पहले घटना मे घायल हुए लोगो को ग्रामीणों के सहयोग से उपचार हेतु सी एच सी रतनपुरा भेजकर चार पहीया एवं दोनो मोटरसाइकिल कब्जा मे लेने के तुरंत बाद हास्पिटल पर पहुंच कर उपचार एवं स्थिति के बारे मे घायल लोगो से जानकारी भी लिए घायल मे मालती देवी 25 वर्ष, गुडिया 1 वर्ष निवासी दतौडा, हलधरपुर तथा रेखा देवी 25 वर्ष सहतवार बलिया, राजेश राजभर 28 वर्ष है।
रिपोर्ट -ए के यादव
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ