Breaking News

सरकारी सस्ता गल्ले की दुकान का कोटा हुआ निरस्त।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

1-

सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरुषोत्तमपुर उर्फ कैथौली को क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अजमतगढ़ द्वाराश्रीराम वृक्ष उचित दर विक्रेता का निरीक्षण कर कोटा निरस्त किया गया ।
पूर्व में ग्राम प्रधान अवधेश के नेतृत्व में तहसील दिवस पर कई बार प्रदर्शन कर प्रार्थना पत्र दिया गया था जिस के उपरांत निरीक्षण में कमियां मिली कोटे को निरस्त करते हुए नजदीक के उचित दर दुकान से समस्त आवंटन विक्रेता श्री संगरुद्दीन ग्राम पंचायत कादीपुर रजादेपुर से अग्रिम आदेश तक संबर्ध किया गया

2-

सरकारी सस्ते दुकान के कोटे का प्रस्ताव का हुआ चयन।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के बड़ा गांव पूना पार ग्राम सभा के पंचायत भवन पर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के  कोटे  हेतु चयन किया गया जिसमें 2 लोगों कृपाशंकर पुत्र हंसराज व रामानंद पुत्र  श्यामधारी सिंह के बीच चुनाव हाथ उठाकर करवाया गया जिसमें कृपाशंकर को कुल 197 मत मिले व रामानंद को कुल 151 मत मिले इस प्रकार कृपाशंकर को कोटे की दुकान प्रस्तावित की गई इस अवसर पर अजमतगढ वीडियो गुलाब सोनकर , एडीओ पंचायत , ग्राम सचिव अमरनाथ राय , व जीयनपुर थाने की पुलिस उपस्थित रही  ग्राम सभा के मुख्य रूप से शोनू सिंह , मोनू सिंह , लालजी , महाबली मि्श्र , प्रधान नेमचन्द  आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               

और नया पुराने