Breaking News

शराब के दो और कारोबारी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

जहरीली शराब पीने से हूई मौत के बाद सक्रिय पुलिस।

रौनापार थाना क्षेत्र में सात जुलाई को रौनापार व जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई 30 लोगों की मौतों से सबक लेते हुए रौनापार पुलिस लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है। एक माह में कोई ऐसा दिन नहीं है जब रौनापार पुलिस ने किसी ने किसी अवैध शराब बेचने वालों को गिरफ्तार नहीं किया हो।
इसी अभियान के तहत मंगलवार की रात रौनापार एसओ राकेश सिंह ने क्षेत्र के टेकनपुर पुलिया के पास से मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को अवैध शराब के साथ पकड़कर कर जेल भेज दिया । नंदलाल राम पुत्र राम सिंगार निवासी सहवदिया व नारद मुनि पटेल पुत्र लालसा सिंह पटेल निवासी सहनुपुर महुला की तरफ से मंगलवार की रात लगभग 11 बजे के करीब शराब लेकर टेकनपुर पुलिया के पास पहुंचे कि पहले से घात बैठी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
नंदलाल राम पुत्र राम श्रृगार के पास से 7 लीटर व नारद मुनि पटेल पुत्र लालसा सिंह पटेल के पास से 8 लीटर शराब पुलिस ने बरामद की। राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी काफी दिनों से शराब का व्यवसाय करते थे । जिनकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी । मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ 272/ 273/60 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               

और नया पुराने