आज़मगढ़।
सगड़ी।
4 मार्च को 500 जोड़ा शादी का लक्ष्य : रामशकल सिंह पटेल
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कृष्णा पटेल महाविद्यालय रविवार को गोवर्धन सेवा समिति के तत्वाधान में बुधवार को पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि प्रेम शंकर मिश्र ने कहा कि आजादी की लड़ाई में पत्रकारिता का विशेष योगदान रहा पत्रकारों ने देश की जनता को जगाने का काम किया । सूचना का आदान प्रदान करने के लिए मात्र पत्रिकारिता ही एक माध्यम था । जिससे कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कि लोगों में आजादी का जज्बा भरा गया । अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर ए एन चौबे ने कहा कि पत्रकार ही समाज में फैली बुराइयों को सरकार तक पहुंचाते हैं । आज अगर पत्रकार न रहें तो लोकतंत्र को बचाना मुश्किल हो जाएगा सुरक्षित लोकतंत्र में पत्रकारों का अहम रोल है । इस दौरान मऊ जनपद के दिनेश चौधरी गुंजन राय रहमान कृष्णकांत पांडे के अलावा संदीप सौरव सिंह विनोद सिंह रामजन्म सिंह पटेल जगन्नाथ पांडे मनोज चतुर्वेदी नवीन राय रोशन लाल राधेश्याम गौड़ सहित दर्जनों पत्रकारों को स्मृति चिन्ह और साल देकर के विद्यालय के प्रबंधक राम सकल सिंह पटेल ने सम्मानित किया । इस दौरान पूर्व विधायक अभय नारायण सिंह पटेल माता प्रसाद यादव देवनाथ सिंह राम नवल सिंह रमेश राय डॉक्टर नरसिंह प्रधान जय राम रविशंकर लीला शर्मा मनीता अशोक कुमार रामसिंह आर पटेल अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़