आज़मगढ़।
सगड़ी।
जांच के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं।
प्रधानों पर हो रहे हमले पर आक्रोश सुरक्षा की मांग।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक पर आज प्रधान संघ ने बैठक कर प्रधानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया व सभी ने एक स्वर से मनरेगा मजदूरी की व्यवहारिकता पर सवाल उठाये सरकार द्वारा 2010 में मनरेगा मजदूरी तय की गई थी जिसमें प्रति मजदूर 175 रुपये हुआ था किंतु आज बाजार में मजदूर ढाई सौ से ₹300 प्रति दिन की मजदूरी लेते हैं जिससे मनरेगा योजना पूरी तरह अव्यवहारिक हो चुका है प्रधान संघ अध्यक्ष रामानंद यादव ने कहा कि यदि मनरेगा की मजदूरी नहीं बढ़ाई गई तो मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्य का प्रधान संघ पूरी तरह बहिष्कार करेगा वही प्रधान संघ उपाध्यक्ष अजीत राय ने कहा कि प्रधानों के ऊपर बार-बार जांच के नाम पर उत्पीड़न व शोषण किया जाता है व्यवहारिक पहलु को नजरअंदाज किया जाता है प्रधानों पर हो रहे प्राणघातक हमला का जिम्मेदार कौन सरकार व शासन प्रधानों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है बार-बार प्रधानों को धमकी व प्रशासन द्वारा मुकदमे में फंसाने की साजिश की जाती है सभी प्रधानों ने एक स्वर से हो रहे घातक हमलों का विरोध किया वहीं सुरक्षा की मांग की उन्होंने कहा कि अब इसका शासन प्रशासन द्वारा जल्द ही निराकरण नहीं किया गया तो प्रधान संघ सड़क से संसद तक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे प्रधान संघ ने निर्णय लिया कि ग्रामीण विकास मंत्री व माननीय मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में यह बात लाई जाएगी इस अवसर पर मीडिया प्रभारी हरकेश विश्वकर्मा , पंचायत परिषद अध्यक्ष शिवजोर यादव , चन्द्रशेखर सिंह ,दूध नाथ यादव , अवधेश कुमार , पंकज राय , सोनू यादव , रामायण राजभर , बृजभान , वसीम , हरेंद्र , बेचन , दुर्गा , शत्रुघ्न , कमलेश ,
अनिल , सरिता प्रेमलता योगेंद्र प्रसाद , सफासरोज,सरफराज खान, श्रीनाथ यादव सैकड़ों प्रधान उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़