Breaking News

27वी संकुल स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

जवाहर नवोदय विद्यालय में 09 जनपदों की टीमें ले रही भाग।

33--बालक और 33बालिका वर्गो में से होगा चुनाव जो खेलेगी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर के खेल मैदान पर दो दिवसीय संकुल स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ प्राचार्य एच एन पांडेय ने किया। प्रतियोगिता में सीनियर,जूनियर,सब जूनियर से छात्र छात्राओं का चुनाव किया कर नेशनल के लिए भेजा जाना है।प्रतियोगिता में आजमगढ,मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, गोण्डा की कुल नौ विद्यालयो के कुल 175 छात्र छात्राए भाग ले रही हैं।
इस संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर, सबजूनियर टीम के कुल तीन ग्रुप बनाये गए है, जिसमे प्रत्येक ग्रुप में 11 --11 खिलाड़ी खेलेंगे। जो बाद में दो ग्रुप के रूप में 33---33 खिलाड़ियों का चयन रविवार को किया जाएगा। चुने हुए खिलाडियो को बालिकाओ को बरेली और बालको को फर्रुखाबाद में नेशनल खेलने के लिए भेजा जाएग। प्राचार्य एच एन पांडेय ने कहा कि यह संकुल खो खो प्रतियोगिता का आयोजन छात्र छात्राओं के खेल भावनाओ को जागृत करने और देश के लिए कुछ कर गुजरने एवं एक दूसरे से आगे निकलने की प्रेरणा देगी। इस दौरान राष्ट्रीय स्पोर्ट्स एकेडमी गाजीपुर कोच राधेश्याम यादव, लालबहादुर प्रसाद, अविनाश और जीयनपुर नवोदय के अनिल पाठक, रंजना देवी, अतुल राय, जगदीश राय, आशुतोष शुक्ल,आदि रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               

और नया पुराने