Breaking News

शातिर अपराधी को 25 ग्राम हेरोईन के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महोदय श्रीमान अजय कुमार  साहनी के द्वारा टापटेन एवं शातिर अपराधीयों के धड़पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सरायमीर के एसआई रहीमुद्दीन खान अपने हमराहीयों के साथ कस्बा का भ्रमण कर  रहे  थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी कस्बा के गढ़वा तिराहा रेलवे क्रासिंग के पास खड़ा है एसआई रहीमुद्दीन अपने हमराहीयों के साथ मुखबिर के द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक पुलिस को देखकर भाग रहा है जो संदिग्ध मालूम हो रहा है । जिसपर पुलिस ने दौड़कर युवक को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उसके पास से 25 ग्राम हिरोइन बरामद हुई । पूछताछ करने पर वह अपना नाम व पता  मिथिलेश मौर्या पुत्र सीताराम मौर्या ग्राम पवई लाडपुर थाना सरायमीर बताया । जिसको पुलिस ने अपराध संख्या 166 /17 धारा 8/21/22 एनडीपीएस के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर  जेल भेजा । पुलिस ने बताया कि यह एक शातिर अपराधी हैं जिसके ऊपर जनपद एवं गैर जनपद के कई थानों में  दर्जनों मुकदमे दर्ज है । 

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

        

और नया पुराने