मऊ।
चोटी कटवा का पता लगाने में सरकार नाकाम।
रोज कट रही है किसी न किसी की चोटी
फिर भी प्रशासन् पड़ा है मौन।
आये दिन चोटी कटवा का आतंक बढ़ाता ही जा रहा है आये दिन किसी न किसी की चोटी काट जा रही है फिर भी सरकार व प्रशासन जैसे मौन धारण किया हुआ है अभी तक चोटि कटवा का कोई ठोस हल नहीं निकल पाया कि कौन काट रहा है इनकी चोटियां । जिससे जनता काफी भयभीत है । आप को बता दे कि रानीपुर थाना अन्तर्गत 18 अगस्त को भुसुवा निवासी लछन चौहान की 25 वर्षीय पुत्री बन्दना चौहान शाम के 7:30 बजे गांव में से अपने घर आ रही थी की रास्ते में ही उसका बाल काट गया और ओ बेहोस हो गयी जिसे घरवालो ने आनन फानन में प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र रानीपुर पर ले गए जिसे डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर दर दिया था कुछ दिन बाद ठीक होकर घर आयी थी । फिर इसी बन्दना चौहान की चोटी गुरूवार को दिन के 1:00 बजे चोटि काट गयी और आधे घंटे तक बेहोस रही । आप को बता दे की बन्दना चौहान गुरूवार की दोपहर को घर के बहार करकट में चारपाई डाल कर सोयी हुयी थी और उसके पिता लछन चौहान बगल में ही चौकी पर सोये हुए थे इतने में बन्दना चौहान 1:00 बजे चिल्लाने लगी कि पापा - पापा मेरा बाल कोई खीच रहा है जब तक बन्दना के पिता देखते तब तक बन्दना की चोटी काट कर बाल से अलग हो गयी और बन्दना बेहोस हो गयी घर वालो ने बन्दना का शिर आधे घंटे तक पानी से धोया तब जा कर बन्दना चौहान को कही होस आया जिससे पूरे गांव में दहसत का माहौल बना हुआ है ।
संवाददाता- धनंजय दूबे
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ