श्रावस्ती।
श्रावस्ती ब्यूरो प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट-
श्रावस्ती। तहसील दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने थाना मल्हीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कार्यालय की साफ सफाई एवं रख-रखाव ढंग से न पाये जाने तथा थाने के अभिलेखों में भी तमाम कमियां उजागर पायी जाने पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार एवं हेड कान्सटेबिल सच्चिदानन्द मिश्रा को कडी फटकार लगाते हुए सभी अभिलेखों को तीन दिन के अन्दर दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय ने अपराध पंजिका, चौकीदार उपस्थिति पंजिका, पैदल गस्त पंजिका, एन्टी रोमियो पंजिका, आगन्तुक पंजिका एवं जन शिकायत सम्बन्धी पंजिका का अवलोकन किया, अवलोकन के दौरान पंजिकाओं में कई खामियां मिलने पर उसे दुरुस्तीकरण करने का निर्देश दिया है।तदोपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बदला चैराहा पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया, यहां पर भी खामियां नजर आने पर सम्बन्धित चौकी प्रभारी को उसे दुरुस्त करने का पुलिस अधीक्षक ने हिदायत दी है। जिलाअधिकारी ने कहा कि नियुक्त चौकीदार यदि प्रतिदिन अपना कार्य नहीं करते है, तो उन्हें सम्बन्धित थानाध्यक्ष नोटिस देकर अग्रिम कार्यवाही करें। यदि वे ढंग से काम नहीं करते है तो उनके स्थान पर दूसरे चौकीदार के तैनाती के लिए कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार सर्व समाज में अमन चैन के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए बिल्कुल भय मुक्त वातावरण बनाया जाय तथा अमन चैन में यदि कोई भी व्यक्ति बाधा उत्पन्न करता है तो उसको चिन्हित करके विधिक कार्यवाही के साथ ही जेल भेजा जाय। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता कदापि न बरती जाय। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के लिए जिले में गठित एंन्टी रोमियो टीमें जिले के हर शैक्षिक संस्थानों, कस्बों एवं बाजारों में व्यापक निगरानी रखें ताकि कोई भी शरारती व्यक्ति यदि शरारत करने की कोशिश करता है तो गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जा सके।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो श्रावस्ती