श्रावस्ती।
श्रावस्ती ब्यूरो प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट-
श्रावस्ती। देश व प्रदेश को चलाने का सबसे ज्यादा योगदान हमारे अधिकारियों की होती है जो निरंतर अपने काम को जिम्मेदारी से करते है और जनता को फायदा देते है लेकिन जब यही अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से नहीं निर्वाह करते तो जनता द्वारा चुनी हुई सरकार उन अधिकारियों को समय समय पर दण्डित करती है।ऐसे ही एक मामला आज इकौना तहसील दिवस में देखने को मिला है।इकौना तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता तहसील दिवस का आयोजन किया गया था जिसमें गन्ना अधिकारी राजीव कुमार आये हुए फरियादियों की फरियाद सुनने के बजाय नींद में सोते हुए दिखाई दिए। वहीं दूसरी तरफ शिकायतो का मात्र 20 या 30 प्रतिशत निपटारा हो पाता है।योगी सरकार के उत्तर प्रदेश को उत्तम्म प्रदेश बनाने की सपनों को पलीता लगा रहे है। जिलाधिकारी दीपक मीणा श्रावस्ती को विकास के स्तर पर माडल बनाना चाहते है और इस पर निरंतर प्रयास कर रहे है।लेकिन ऐसे ही लापरवाह अधिकारी कर्मचारी अपने काम को नहीं करते तभी आम जनता दर दर न्याय के लिए भटकती रहती है लेकिन न्याय नहीं मिल पाता है और लोगों को भारी परेशानी उठाना पड़ता है।यदि ऐसे सजग है अधिकारी तो कैसे होगा प्रदेश का विकास।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो श्रावस्ती