Breaking News

हर फरियादी की शिकायतों का हो समय से निस्तारणः जिलाधिकारी।

श्रावस्ती।

श्रावस्ती ब्यूरो प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट-


श्रावस्ती। प्रदेश सरकार जन-जन की शिकायतों के निस्तारण के लिये प्रतिबद्ध है इसलिये जिले में प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को ’’सम्पूर्ण समाधान दिवस ’’ का आयोजन कर स्थानीय स्तर पर ही फरियादियों के शिकायतों को गम्भीरता से सुनने और उनका गुणवत्ता के साथ त्वरित निस्तारण करने का प्रदेश सरकार द्वारा निर्देश दिये गये है। इस लिये शिकायतों के निस्तारण से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे फरियादियों की हर छोटी बड़ी शिकायतों को अब गम्भीरता ले और उसका त्वरित निस्तारण भी करना भी सुनिश्चित करें ताकि फरियादियों को इधर-उधर भटकना न पड़े। उक्त निर्देश तहसील जमुनहा में जिला स्तर पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दिया है। उन्होंने जोर देते हुये कहा कि अब फरियादियों की शिकायतों को अनदेखी करने वाले अधिकारियों को अब किसी भी दशा में बक्शा नही जायेगा उनको चिन्हित करके कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जिलाधिकारी ने गाॅवो के लिये नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने गाॅवो में तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा करें तथा जिले को शत प्रतिशत खुले में शौच से मुक्त करने के लिये लोगो को शौचालय निर्माण हेतु प्रेरित करें तथा स्वच्छता का पाठ भी पढ़ावे एवं अभी तक जिन गाॅवों में शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है या पूरा हो गया है तो उसका भी सत्यापन करके रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में लम्बित आई0जी0आर0एस0 की भी गहन समीक्षा की तथा कई विभिन्न विभागों के पास जिलें में 114 शिकायतें लम्बित पाये जाने पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को कड़ी फटकार लगायी है और दो दिन के अन्दर लम्बित शिकायतों का निस्तारण न करने पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की भी चेतावनी दी है। इस अवसर पर कुल 76 शिकायतें प्राप्त हुयी जिनमें से मौके पर ही 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागी अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया।इसके अलावा मगंलवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान भिनगा तहसील में मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण एवं इकौना तहसील में अपर जिलाधिकारी ओ0पी0 सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया भिनगा तहसील में कुल 91 प्राप्त हुयी जिनमें से मौके पर ही 15 शिकायतों का निस्तारण किया गया एवं इकौना तहसील में कुल 105 प्राप्त हुयी जिनमें से मौके पर ही 14 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 वी0के0 सिंह, उपजिलाधिकारी रामकुमार, तहसीलदार दिनेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार, परियोजना निदेशक प्रशान्त श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                              ब्यूरो श्रावस्ती

         

और नया पुराने