श्रावस्ती।
श्रावस्ती ब्यूरो प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट-
श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक विजय ढुल द्वारा क्षेत्राधिकारी भिनगा वीर सिंह व मु0आ0 जयराम के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति हो रहे वीर सिंह व जयराम को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। समारोह में अन्य अधिकारियो द्वारा पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण किया गया। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने उनकी सेवाओं व उपलब्धियों की प्रशंसा की और उनके दीघार्यु होने की कामना भी की। विदाई समारोह के अन्त में पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, अपर पुलिस अधीक्षक पी राम, क्षेत्राधिकारी भिनगा डा0 जंग बहादुर यादव, क्षेत्राधिकारी इकौना रोहित यादव, प्रशिक्षणाधीन उपाधीक्षक श्रीयश त्रिपाठी, थाना प्रभारीगणों व कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत क्षेत्राधिकारी भिनगा को ससम्मान वाहन में बैठाकर मुख्य मार्ग तक वाहन के साथ चलकर उन्हे भावभीन मन से अलविदा कहा।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो श्रावस्ती