आज़मगढ़।
सगड़ी।
देवी जागरण गीतों ने मोहा सबका मन भाव विभोर हुए श्रोता।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ बाजार में स्थित नया चौक शिव मंदिर में आज भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बढ़चढ़कर नगर क्षेत्र के लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया वहीं दूर-दराज से आए लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वही कई लोगों ने बोल बम के नारे लगाए वही बाजार वासियों ने शीव मन्दिर मे आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम रखा जिसमें एक से एक भक्तिमय गाना गायकों ने गाया वहीं गायक राम आशीष बागी ने अपने मधुर सुरों से समा बांध दिया शिव शंकर को जिसने पूजा उसका बेड़ा पार हुआ भवसागर में जाकर उसका उद्धार हुआ का गीत सुनकर श्रोता लोग भाव विभोर हो उठे वही गायक सोमनाथ भारती ने अपने मधुर सुरों से चार चांद लगा दिया वही आर्केस्ट्रा प्रोग्राम रात्रि 10:00 बजे से लेकर सुबह 4:00 बजे भोर तक चलता रहा जिसमें दूर दराज से आए गांव के लोग व नगर वासियों ने जमकर भक्तीमय गीतों का लुफ्त उठाया वहीं मौजूद कार्यक्रम व भंडारे के व्यवस्थापक रामजतन बर्मा, रामधनी बर्मा, फागू सोनकर, हरि रंगवा, शैलेश त्रिपाठी, संजय जायसवाल, हृदयनारायण, सुदर्शन वर्मा, सुशील बर्मा, गुलाब गौड़, राजेंद्र सोनकर, महेंद्र सोनकर, ताजू गुप्ता, अशोक हलवाई, मनीष मोदनवाल, बृजेश जायसवाल, सर्वेश उर्फ भोलू जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़