Breaking News

चार लाख रुपये के सामान पर चोरों हाथ साफ किया एक चोर गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

सरायमीर  थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर में एक खाली मकान से लगभग चार लाख रुपये के सामान पर चोरों हाथ साफ किया एक चोर गिरफ्तार। ग्राम हसनपुर थाना सरायमीर निवासी मिर्जा अब्दुर्रहमान बैग पुत्र मिर्जा राशिद बैग ने बताया कि मेरे घर के पास हमारे चचा मिर्जा ताहिर बैग का मकान है चचा रोजी-रोटी के लिए लगभग एक साल से विदेश में हैं और उनकी पत्नी तभी से अपने मयके मुडियार थाना फूलपुर रहती हैं आज सुबह लगभग नौ बजे मेरा भाई खलिकुर्रहमान चचा के मकान की तरफ से जा रहा था देखा कि चचा के मकान के अन्दर के दरवाजे से कोई झांक रहा है । भाई ने इसकी सूचना मुझे मोबाइल फोन पर दी मैंने सूचना पाकर गांव के लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंचा और इसकी सूचना मैंने पुलिस को दी पुलिस ने पहुंचकर गांव के लोगों साथ लेकर मकान के अन्दर गए तो वहां पर एक युवक था जिसको पकड़ कर पूछताछ की गई तो वह अपना नाम मोहम्मद फैसल पुत्र इमरान अहमद ग्राम राजापुर सिकरौर बताते हुए कहा कि मैं चार साथियों के तीन दिन से इस मकान में आ रहा हूँ। पुलिस ने उसको पकड़ कर थाने पर ले आयी । मैंने चोरी की वारदात को चचा की पत्नी को दी वह सूचना पाते ही अपने मकान पर पहुंचकर तो देखा कि घर के सभी सामान इधर-उधर फैला हुआ था उसके बाद उन्होंने चोरों के द्वारा उठाकर ले गए सामानों को बताया जिसमें सोने का सामना हार एक पीस , लाकिट 3 , कंगन 2 , झाला 2 , टीका एक ,  चांदी का पायल एक जोड़ा, वर्तमान में सभी सामानों की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये और घर-गृहस्थी के रखे हुए लगभग एक लाख रुपये का बाताया और इस सम्बंध में अब्दुर्रहमान चचा की पत्नी के साथ थाना में पहुंचकर तहरीर दी पुलिस ने तहरीर को लेकर मामले की जांच कर रही है ।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

       

और नया पुराने