Breaking News

घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि प्रत्येक घंटे 2 से मी की वृद्धि दर्ज।

आज़मगढ़

घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीण भयभीत।

सगड़ी। 

कवरेज डेस्क। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर में बहने वाली घाघरा नदी  के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई  आसपास के जिलों में हो रही बारिश का असर सगड़ी क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी में आने से घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में कटान तेज कर दिया है ।त्रिलोकी के पूरा के राजेन्दर, सजगु ,जयप्रकाश आदि के मंडई से लगभग 30 मीटर की दूरी पर नदी कटान कर रही है तीनो लोग  पलायन कर चुके हैं ।

त्रिलोकी के पूरा के    पूर्व में कुछ लोग पलायन कर गए हैं तो बाकी लोग भी एक-दो दिन में पलायन करेंगे वहीं खेती योग्य जमीन भी काट रही है गन्ना लगी फसल को काट रही है तो वहीं पशुओं के लिए बोए गए बाजरा आदि की फसल को भी काट कर बर्बाद कर रही है नदी के तटीय क्षेत्र के ग्राम के  देवारांचल नगर , देवारा राम सरन दुबे , देवारा गरीब दूबे , देवारा अचल सिंह , देवाराखास राजा , सिकठिया , गलसदिया ,आदि  तटीय ग्रामों में नदी में कटान फिर से शुरू कर दिया है जिससे दोबारा वासियों में दहशत है अभी तक दूसरी बार हो रही कटाने बाढ़ खंड व प्रशासनिक अधिकारियों ने कटान पीड़ितों की सुध नहीं लिया है। 

घाघरा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीण भयभीत हैं वहीं जलस्तर प्रत्येक घंटे 2 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है ।

बदरहुआ गेज पर 12 घंटे में घाघरा नदी 2 सेंटीमीटर प्रतिघण्टे बढ़ाव पर  है।

आज सुबह 8:00 बजे बदरहुआ गेज पर नदी का जलस्तर 70.38 मीटर पर है। 

और शाम 4:00 बजे बदरहुआ गेज पर नदी का जलस्तर 70.62 मीटर पर है 

12 घंटे में बदरहुआ गेज पर नदी 24 सेंटीमीटर बढ़ाव पर है । सुबह आठ बजे डिघिया गेज पर नदी का जलस्तर 69.60सेंटीमीटर पर है और शाम  चार बजे डिघिया गेज पर नदी का जलस्तर 69. 79 सेंटीमीटर पर है डिघिया गेज पर 12 घंटे में 19 सेंटीमीटर बढ़ाव पर नदी है।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने