Breaking News

छेड़खानी से तंग आकर महिला ने थाने में लगाई न्याय की गुहार।

आज़मगढ़।

सगड़ी

सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के एक गॉव मे छेड़खानी का मामला प्रकाश मे आया है। 

पड़ोसी से तंग आकर महिला ने रौनापार थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार।

रौनापार थाना प्रभारी विकास चन्द पांडेय ने महिला को न्याय का भरोसा दिलाया।  विजयलक्ष्मी राय पत्नी कैलाश सिंह ग्राम बरडीहा थाना रौनापार की रहने वाली है ।उसका आरोप है कि मेरा पति पैरालाइज का शिकार है हमेशा बीमार रहता है ।

मैं अपनी रोजी रोटी के लिए अपने घर के सामने घरेलू सामान रखकर गुमटी में अपने परिवार का भरण पोषण करती हूं  14 /7 /2018 को मेरा पति दवाई लेने के लिए बाजार गए थे उसी दौरान मौका पाकर मेरे ही गांव का दुर्ग विजय पुत्र अरविंद सिंह जो काफी मनबढ़ व दबंग  मनचला किस्म का व्यक्ति है ।आए दिन मेरे साथ छींटाकशी करना अश्लील बात करना मेरे आबरू के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करता रहता है । 14/7/ 2018 को मौका पाकर मेरे साथ अश्लील हरकत व बुरी नियत से हमला बोल दिया। में किसी तरह अपने घर केअंदर घुसी और चैनल बंद कर के शोर शराबा किया। हंड्रेड डायल पुलिस को सूचना दी । जब तक हंड्रेड डायल आती और गांव के लोगो को आते देख कर दुर्ग विजय सिंह दरवाजे से भाग गया। गाली गुप्ता देते हुए कहा कि अगर थाने जाओगी तो तुम्हारे साथ वही होगा जो नहीं होना चाहिए लाचार होकर किसी तरह छुपके थाने आई हूं। और आप श्रीमान को प्रार्थना पत्र दे रही हुँ । वहीं पर एस ओ  रौनापार विकास चन्द पांडे से जब इस घटना की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र मिल गया है। प्रथम दृष्टया जांच का बिषय है। लेकिन  दोषी के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी पीड़ित महिला को हर संभव न्याय दिया जाएगा।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने