Breaking News

बाइक के धक्के से अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल ।

आज़मगढ़।

बाइक के धक्के से घायल अधेड़ व्यक्ति का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में।

सगड़ी ।

सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के कस्बे से अजमतगढ़ रोड पर ससुराल जा रहे व्यक्ति की बाइक से सड़क पार करते हुए व्यापारी गंभीर रूप से घायल। 

जानकारी के अनुसार रूपचंद पुत्र संत प्रसाद उम्र 45 साल अजमतगढ़ रोड पर सड़क पार करते समय धीमी गति बाइक से धक्का लग गया जिससे सर में सड़क पर गिरने से गंभीर चोट आई जिस के उपरांत कस्बेवासियों द्वारा इलाज हेतु आजमगढ़ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से रेफर वाराणसी हेतु कर दिया गया वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है घायल व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है वही कस्बे वासियों की शिकायत पर जीयनपुर पुलिस ने बाइक सहित चालक सोनू राय उर्फ अश्वनी राय पुत्र सुभाष राय निवासी नुआंव थाना गोला जनपद गोरखपुर को पकड़ कर धारा 279, 337, 338 तहत मुकदमा दर्ज किया।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने