Breaking News

बाइक - बाइक की टक्कर में शिक्षक की मौत।

मऊ।

नदवासराय (मऊ )थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र अंतर्गत बाजार भातकोल  के पास रानीपुर गांव के करीब एक मोटरसाइकिल सवार ने मदरसा के शिक्षक  को  सायं 6:00 बजे अपनी बाइक से जोरदार  टक्कर मार दिया जिससे बुरी तरह से घायल हो गए  जिनकी जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई।

 थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद  गोहाना क्षेत्र के ग्राम  मडहा निवासी मदरसा शिक्षक इस्माइल मास्टर जिनको 20 तारीख को हज यात्रा पर जाना था इसी सिलसिले में अपने रिश्तेदारों से  घोसी  तथा  नदवा सराय मुलाकात करके उन्हें 19 तारीख को अपने घर दावत के लिए निमंत्रण देकर अपने घर वापस आ रहे थे ग्राम पंचायत भाटापारा के  मौजा रानीपुर के  पास  अदरी खालिसपुर  निवासी  रिसालत अलीपुत्र गफ्फार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते गंभीर चोटें आई परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना इलाज हेतु ले जाया गया जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई ।

रिपोर्ट: सतीश पांडेय

और नया पुराने