Breaking News

रास्ते पर हुए अवैध कब्जे के विरुद्ध ग्रामीणों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन।

झाँसी

झाँसी मऊरानीपुर नगर से सटे ग्रामीण क्षेत्रो में इस समय भू माफियाओं द्वारा किसानों की जमीन ओने पौने दामो में खरीदकर उनमे कालौनी बनाकर अच्छी मुनाफा में कमा रहे है।जबकि इन कॉलोनियों के नक्से भी पास नही है।

फिर भी अधिकारियों की कार्यशैली को देखते हुए दिनरात अवैध कलौनी बनाई जा रही है।सरकारी टेक्स से बचने के लिए भू माफिया किसानों को चंद रुपये ब्याने के रूप में देकर जब उनके प्लाट बिक जाते तब भू माफिया उन्हें पैसा देते चले जाते है और उन्ही से प्लाट की रजिस्ट्री भी करा देते है।यह रजिस्ट्री भी प्लाट के नाम पर न होकर डिसमिल में की जा रही है।भू माफिया किसानों की जमीन के साथ साथ सरकारी सेक्टरों पर भी अवैध कब्जे कर रहे है।जिसकी शिकायत भी कई किसानों ने अधिकारियों से की लेकिन आजतक इस संबंध में कोई कार्यवाही न करने से भू माफिया दिन रात सरकारी सेक्टरों पर कब्जा कर रहे है।जिसमे मऊ देहात के चुरारी रोड की तरफ दिन रात भू माफिया किसानों की जमीन ओने पौने दामो पर खरीद कर बेच तो रहे है साथ ही सरकारी सेक्टरों पर कब्जे कर रहे है।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मऊ देहात के लगभग एक दर्जन लोगों ने एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उपजिलाधिकारी को देते हुए बताया कि गांव का सेक्टर नम्बर 190 जिसमे हम लोगो के लिए निकलने का एक मात्र रास्ता है।जिसको कुछ दबंगो द्वारा उक्त सेक्टर पर सीमेंट के खम्बे लगाकर अवैध रूप से कब्जाकर रास्ता बंद कर दिया गया है।प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से शीघ्र जांचकर दबंगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।प्रार्थना पत्र में चांद खा,राजू,रचना,लक्ष्मी देवी,द्वारका प्रसाद,नवलकिशोर,शांति देवी,जगदीश,विनीता,रागनी,केशर देवी,वीरू महाराज,पंकज देवी,सीताराम,उर्मिला,मलखान,सुरेश राजपाल,प्रिंस राजपूत,ब्रजेन्द्र,महेश,पुष्पेंद्र,दिलीप,संजय सहित आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर है। 

रिपोर्ट: अखिलेश राज

और नया पुराने