Breaking News

पुलिस प्रशासन की उदारता की नीति से वाहन चालकों की मनमानी बड़ी।

झाँसी

झाँसी मऊरानीपुर पुलिस प्रशासन की उदारता की नीति से वाहन चालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है। मऊरानीपुर नगर व आसपास क्षेत्रों में चलने वाली टैक्सियों के कई चालकों के पास लाइसेंस नहीं हैं। तिपहिया वाहनों में तीन तीन लोग एक साथ बैठकर सवारी कर रहे हैं। नई उम्र के बच्चे बेहद तेज गति से वाहन चला रहे हैं। 

यहां पर चलने वाले कई चार पहिया वाहन गैस से चल रहे हैं। जिनके पास कोई वैध अनुमति नहीं है। भारी बानो के नगर में घुसने पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगे होने के बाद भी ट्रक, यात्री, बसे,व ट्रैक्टरों का प्रवेश नगर में हो रहा है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में दिन के समय ट्रक से माल उतरता हुआ देखा जा सकता है। नगर की सड़कों में गति अवरोधको का अभाव होने से वाहन चालकों की गति में कोई नियंत्रण नहीं है। यातायात नियमों का खुला उल्लंघन होने की वजह से रोजाना दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। तथा रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। नगर में चल रहे बैंकों के बाहर दोपहिया वाहनों का इस कदर जमघट लगा रहता है कि सड़कें से निकलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही किसी भी स्थान पर लोग मनचाहे स्थान पर अपने वाहन पार्क कर देते हैं। कुल मिलाकर मऊरानीपुर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। पूर्व में पूर्व विधायक डॉ रश्मि आर्य पप्पू सेठ ने नगर में ट्राफिक पुलिस की व्यवस्था कराई थी। जिसकी वजह से काफी हद तक नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार हो गया था। लेकिन जैसे ही उनका कार्यकाल समाप्त हुआ तो फिर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पुराने ढर्रे आ गई है। इसे सही बनाए जाने के लिए पुलिस की सघन चेकिंग व सख्ती की आवश्यकता है।

रिपोर्ट: अखिलेश राज

और नया पुराने