झाँसी मऊरानीपुर नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर के अध्यक्ष हरीशचंद्र आर्य के अथक प्रयास से नगर के लोगों के लिए शेर सपाटा, एवं घूमने के लिये महावीर पार्क का सौंदर्य करण कराया गया था। पार्क के अंदर बच्चों के लिए झूला, सरक पट्टी भी लगाई गई थी। तथा विशेष आकर्षण के लिए एक से बढ़कर एक फूल, हरी घास,एवं कब्बारा लगवाया गया था।
लेकिन पार्क बाहर फुटपाथ के दुकान दारों ने अपना कब्जा जमा कर पार्क की सौंदर्यता को पूरी तरह से ढेक दिया है। जिससे बाहर से लोगों को पार्क की सुंदरता नहीं दिखाई देती है। आश्चर्य की बात तो तब होती है जब नगर पालिका प्रशासन के अधिकारी इस रास्ते से रोजाना निकलते हैं। लेकिन उन्हें पार्क के बाहर लगी हुई फुटपाथ की दुकानों का अतिक्रमण नजर नहीं आता है। नगर वासियों ने पार्क के बाहर लगी दुकानों को हटाने के लिए उप जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीर्घ ही फुटपाथ की लगी दुकानें हटाए जाने की मांग की है।जिससे पार्क की सुंदरता लोगों को पूर्ण रूप से दिखाई पड़े।
रिपोर्ट- अखिलेश राज