झाँसी मऊरानीपुर महारानी लक्ष्मी बाई रसोईया संघ मऊरानीपुर के तत्वाधान में क्षेत्र के रसोइयों ने एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजे जाने हेतु उप जिलाधिकारी को सौंप कर बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में रसोइयों की तैनाती 40,हजार की संख्या में है। इनकी नियुक्ति प्रधान एवं प्रधानाध्यापक द्वारा प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में की जाती है।
शासन द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना में तैनात रसोइयों की तैनाती पिछले 14 वर्षों से है। जिसमें रसोईया संघर्षशील कर कर रही हैं। इसमें इनका मानदेय कुल 1हजार रुपया दिया जा रहा है। जिससे यह अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रही है। और इस तरह से इनका शोषण किया जा रहा है। और ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक द्वारा नियुक्ति से मुक्ति का जो रसोईया कार्य कर रही हैं। उन्ही से प्रति वर्ष कार्य कराया जाए। जिससे यह अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। रसोइयों कोर्ट राज कर्मचारियों में समायोजित किये जाने, रसोइयों का वेतन उनके ही खाते में भेजने व वेतन प्रत्येक माह दिए जाने। प्रत्येक माह एक दिन की छुट्टी देने, समय-समय पर महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है। कि हमारी मांगे 15 दिनो में पूरी नहीं की गई तो हम सब आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। ज्ञापन में रचना देवी, उर्मिला देवी, गिरजा देवी, रानी देवी, लीला देवी, लक्ष्मी, सुशीला, कपूरी, पुष्पा देवी, सुमन, गीता, मीरा, चंपा, रामा,हेमा, भगवती, कुसमा, रानी, तुलसा, तारा, ललिता, कस्तूरी,मालती सहित आदि के हस्ताक्षर है।
रिपोर्ट: अखिलेश राज