Breaking News

तरयासुजान पुलिस ने पकड़ा लग्जरी वाहन से पांच सौ तेरह शीशी अवैध शराब,फर्जी नम्बर प्लेट बरामद।

कुशीनगर

जनपद में अबैध शराब के बिरुद्ध पुलिस अधीक्षक राजीव नरायण मिश्र द्वारा चलाये गये अभियान में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राम कृष्ण तिवारी के नेतृत्व में आज भोर में तरयासुजान पुलिस ने रास्ट्रीय राज मार्ग 28 पर थाना क्षेत्र के नुनिया पट्टी में एक लग्जरी वाहन से अरुणांचल प्रदेश निर्मित अग्रेजी शराब की एक खेप उस समय पकड़ा,जब तस्कर उसको लेकर बिहार जा रहे थे।

रात्रि गस्त से चौकी वापस आ रहे चौकी प्रभारी बहादुरपुर भगवान सिह ,आरक्षी रणविजय सिह को मुखबीर सूचना मिली कि जल्दी किया जाय तो एक शराब की खेप जो बिहार जाने वाली है, उसे पकड़ा जा सकता है।चौकी प्रभारी ने सूचना पर बिश्वास कर लग्जरी सर्बोलेट वाहन सख्या बी आर 10 ऐ वाई 76 51 को रोकने का प्रयास किया कि चालक गाड़ी की रफ्तार बढ़ाते हुये,भागने का प्रयास किया जब अपने को पकड़े जाने की सम्भवना देखते गाड़ी छोड़ कर भाग निकला। गाड़ी की जामा तलाशी में अबैध अरुणाचल प्रदेश निर्मित 513 शीशी शराब बरामद किया गया। जब कि गाड़ी के अंदर एक औऱ नम्बर प्लेट मिला जिस पर यू पी 53 7 जे 8588 अंकित है मिला,जिससे प्रतीत होता है कि गाड़ी पर लगाया गया नम्बर प्लेट फर्जी है।

रिपोर्ट: कमरूल हक



और नया पुराने