मऊ।
(मऊ) चिरैयाकोट थाना अंतर्गत कस्बे में ट्रक की चपेट में आने से कोचिंग करने जा रही छात्रा की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार नीलम यादव पुत्री सुरेंद्र यादव उम्र 22 निवासी मड़ैया कोचिंग करके घर जा रही थी, कि अचानक रोड पर आते ही ट्रक ने जोरदार टक्कर मारा जिससे मौके पर ही मृत्यु हो गयी इसकी सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुच कर ट्रक को अपने कब्जे में लिया, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मौत की खबर सुनते ही परिवार के कोहराम मच गया।
रिपोर्ट: विपिन दुबे