Breaking News

बेखौफ उच्चको ने इलाहाबाद बैंक जीयनपुर में पैसा जमा करने आए व्यक्ति का पैसा उड़ाने की कोशिश की

आज़मगढ़।

सगड़ी।

बैंक में आए अन्य ग्राहकों ने दौड़ाकर उचक्के को पकड़ा और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

जीयनपुर कोतवाली के कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक में दोपहर 12:30 बजे ख़ातिबपुर निवासी आफताब हुसैन पुत्र शाहवर हुसैन अपने खाते में ₹30000 जमा करने आए थे इसी बीच मौका देखकर उचक्के ने उनके पाकिट से पैसा निकालने की कोशिश की शोर मचाने पर भागने लगा कई लोग उसके पीछे दौड़े और बैंक से 200 मीटर दौड़ाकर बाजार वासियों की मदद से उसे पकड़ लिया जमकर धुलाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

 बाद में उसकी पहचान सुल्तान पुत्र जमालुद्दीन निवासी नेवादा थाना मुबारकपुर के रूप में हुई हाथ की सफाई और जादूगरी दिखाना उसका पेसा है जैसा उसने बताया ।पुलिस ने बताया कि इसकी बहुत दिनों से तलाश थी आज पुलिस के हत्थे चढ़ा है आफताब हुसैन की तरफ से तहरीर दी गई है पुलिस घायल का डॉक्टरी जांच कराकर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।

रिपोर्ट: वीर सिंह


और नया पुराने