आज़मगढ़।
सगड़ी।
कवरेज डेस्क: सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के ग्राम सभा नरहन ख़ास में ग्रामीणों ने बताया कि- रंजना मौर्य पत्नी प्रदीप मौर्या सफाई कर्मचारी नियुक्त है, जो कि करीब 6 महीने से नहीं आती हैं, उसकी जगह पर सुभाष राम काम करता है, सुभाष राम से पूछा गया तो उसने मौखिक रूप से बताया कि- हम यहाँ 3500 रुपये पर काम करते हैं,जो यहां की सफाई कर्मी रंजना मौर्या हर महीने हमको देती है। पर इधर हमको 2 महीने से पैसा नहीं मिला। ग्रामीणों से पूछा गया तो विनोद, रामजनम, सुनील, दिनेश आदि लोगों ने बताया कि सफाई कर्मी कभी नही आती, वह अपनी जगह लगभग दो साल से सुभाष राम को लगा कर सफाई का काम करवाती हैं। उन्होंने ग्रामप्रधान पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
रिपोर्ट: जगरनाथ गुप्ता