Breaking News

कोतवाली प्रभारी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग।

झाँसी

झाँसी मऊरानीपुर न्यायालय के स्थगन आदेश के होते हुए भी विपक्षी ने कोतवाली प्रभारी के संरक्षण में मकान तोड़कर उसमे रखा करीब चार लाख रुपये का सामान हड़प कर लेने की शिकायत पीड़ित ने मुख्यमंत्री सहित प्रदेश व जिले के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर की।जानकारी के अनुसार हाल निवास मुहल्ला परवारी पूरा निवासी सावित्री देवी कुशवाहा पत्नी बारे लाल ने मुख्यमंत्री सहित प्रदेश व जिले के उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्र में बताया कि वह लगभग 32 वर्ष से मुहल्ला अलयाई निवासी प्यारेलाल के मकान नम्बर 1184 में किराए से रह रही है।उक्त मकान को गिराने एव पीड़ित को बेदखल न करने हेतु सिविल जज (जू.डी) से मुझे स्थगन आदेश है।किंतु विपक्षी ने कोतवाली प्रभारी से साठगांठ करके गुंडई के बल पर उक्त मकान को गिरवा दिया एव मकान के अंदर रखे सोने चाँदी के जेवर,पंखा,बक्सा,गृहस्थी के वर्तन,टी वी,सहित चालीस हजार रुपये हड़प लिए है।जब मुझे इस बारे में जानकारी हुई तो वह विपक्षी के पास गई तो विपक्षी व उसका लड़का बुरी बुरी गालियां देने लगा।जब घटना की रिपोर्ट कोतवाली लिखाने गई तो कोतवाली प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज न कर अपमानित करके भगा दिया।इसकी शिकायत जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्चाधिकारियों से करने के बाद भी मेरी रिपोर्ट नही लिखी गई।भेजे गए शिकायती पत्र में विपक्षी व कोतवाली प्रभारी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।

रिपोर्ट: अखिलेश राज

और नया पुराने