Breaking News

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई युवक गम्भीर रूप से घायल।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरेवां गांव के पास बाइक पेड़ में टकराने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया । मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सतवंहीया थाना अहरौला निवासी रफीक 45 पुत्र मोबिन बाइक पर सवार होकर आजमगढ़ से घर जा रहा था ज्योंही सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेवां गांव स्थित अतिरिक्त  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। 

बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल होकर गिर गया मौके पर मौजूद लोगों ने घायल व्यक्ति को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। चिकित्सकों ने हालत बिगड़ती देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति सरायमीर अस्पताल में घंटों तड़पता रहा किसी के द्वारा प्राथमिक उपचार नही किया गया शिकायत  सीएमओ से किए जाने के बाद उपचार शुरू किया गया ।

रिपोर्ट:मोहम्मद यासिर

और नया पुराने