आज़मगढ़।
सगड़ी तहसील, के मझौवा गांव में22 अक्टूबर को लगने वाला दुर्गा पूजा मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 तारीख को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ इस मेले का आयोजन मझौवा गांव के श्री ठाकुर जी राम जानकी मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया था
इस अवसर पर दूरदराज से दुकानदार अपनी अपनी दुकानों को लाकर मेले में लगाकर मेले की शान बढ़ाएं वहीं आसपास और क्षेत्र की महिलाओं ने पहुंचकर जरूरत संबंधी सामानों की खरीदारी की तथा छोटे-छोटे बच्चे खुशियों से उछलते नजर आए मेलू में चश्मा , गाड़ी,बंदूक, हेलीकॉप्टर,खिलौना के छोटे-छोटे नजर आए छोटे-छोटे बच्चे की पीपीहरी और बांसुरी को लेकर मेले में बजाते हुए नजर आए इसके अलावा वही महिलाएं बड़े शौक से चुटहईया जलेबी, छोला, फुलकी का भरपूर आनंद ले रही थी तथा घर जाते समय आटा चलनी, चूड़ी ,गुजिया सांचा और इसके अलावा रसोई से संबंधित तमाम चीजों की खरीदारी की तथा ज्योति सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित अपने-अपने जरूरतमंदों की सामान की खरीदारी की साथ ही साथ मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
जिसमें भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया भजन कीर्तन करके श्रोताओं को मन को मुग्ध हुऐ और वाहवाही लूटी कार्यक्रम के आयोजक राजेश गुप्ता पुत्र श्री प्रेमप्रकाश गुप्ता पत्रकार वंशज स्वर्गीय श्री बद्दल साव निवासी अंजान शहीद व संयोजक ओमप्रकाश रायमहासचिव जिला काग्रेस कमेटी आजमगढ् फहीम अहमद, अंगद यादव, मुकेश सिंह, मोती यादव, दुर्जन राम,अफफान उर्फ नन्हू, सूरज व नीरज गुप्ता,सतेन्द्र यादव आगंतुकों का आभार प्रकट किया इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
रिपोर्ट: ब्यूरो