Breaking News

नर्सिंग होम मे भर्ती महिला के साथ बेहोशी का इन्जेशन लगाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त कम्पाउन्डर राहुल गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-जीयनपुर

आज़मगढ़: दिनांक 10/09/2021 को आवेदक अमित कुमार पुत्र स्व0 राम प्यारे साकिन मेघई खास थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना जीयनपुर पर शिकायत दर्ज करायी कि मेरी पत्नी की तबियत खराब होने पर आमिना चाइल्ड केयर अस्पताल जीयनपुर मे भर्ती कराया गया ।  जिसका इलाज चल रहा था कि इलाज के दौरान कम्पाउण्डर राहुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी अमुवारी नरायनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा बेहोशी का इन्जेक्शन लगाकर मेरी पत्नी के साथ बलात्कार किया एवं जान से मारने की धमकी भी दिया । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 251/2021 धारा- 376(2)E/506 भादवि पंजीकृत किया गया । 
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर को निर्देशित किया गया । जिस के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सगडी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 11.09.2021 को  प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर श्री जितेन्द्र कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण मे अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार यादव मय हमराह द्वारा  मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 251/2021 धारा- 376(2)E/506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कम्पाउण्डर राहुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी अमुवारी नरायनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को राइसमिल चौराहे के पास से समय 07.35 बजे गिरफ्तार कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है ।

पंजीकृत  अभियोग

मु0अ0सं0 251/2021 धारा- 376(2)E/506 भादवि थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ़ । 

गिरफ्तार अभियुक्त

कम्पाउण्डर राहुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी अमुवारी नरायनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ । 

गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. निरीक्षक अपराध दिनेश कुमार यादव थाना कोतवाली जीयनपुर, आजमगढ़ । 
2. का0 अंकुर सिंह थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़। 
3. का0 प्रमोद यादव थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।

और नया पुराने