आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याम नारायण यादव के पुत्र हैं सुभाष यादव।
चांद पट्टी बाजार में लोगों से की मुलाकात।
समाजवादी नेता हैं सुभाष यादव।
आजमगढ़: जिले के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचे सुभाष यादव ने गोपालपुर विधानसभा के सटे हुए सगड़ी विधानसभा क्षेत्र की जनता से जन संपर्क करते हुए कहा कि पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने का मेरा पूरा प्रयास है गोपालपुर की जनता ने 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में अगर मौका दिया तो विधानसभा की तस्वीर जरूर बदलेगी। इस दौरान समर्थकों ने सुभाष यादव का फूल मालाओं से स्वागत भी किया।
वहीं जिला पंचायत सदस्य सूरज यादव ने बताया कि क्षेत्र की जनता को हम किसी प्रकार की समस्या नहीं होने देंगे जनता की मांगों को हमेशा पूरा करने का प्रयास करूंगा व पार्टी के कार्यों को निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक करूंगाउन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी सर्वप्रथम चांदपट्टी का रोड बनाने का काम करूंगा।
इस मौके पर कमलेश यादव, रामकृष्ण यादव ,भुखन यादव, औरंगजेब ,समीम, उज्जैन अफजल ,डॉ वीके शर्मा ,हरकेश विश्वकर्मा, उमेश यादव ,रामानंद यादव, रामानंद मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।



