आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक 10 सितंबर 2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर जायसवाल के द्वारा शहर के चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बेलाइसा के सभागार में उपस्थित करीब 200 छात्र छात्राओं को यातायात जागरूकता अभियान के तहत हेलमेट ,सीटबेल्ट, ओवर स्पीडिंग, गलत दिशा से ड्राइविंग, गलत पार्किंग , रिफ्लेक्टर टेप के विषय मे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिसमें हेलमेट के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय द्वारा बताया हेलमेट जब भी पहने आई एस आई मार्क वाला होना चाहिए अच्छी क्वालिटी का हेलमेट होने से कई दुर्घटना के मामले में देखा गया है कि हेलमेट पहने व्यक्ति के सिर के ऊपर से वाहन गुजर जाने पर भी दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति की मृत्य नही होती है व सही सलामत बच जाता है हेलमेट पहनने पर करीब दुर्घटना होने पर करीब 60% तक कमी लाई जा सकती हैं तथा सीटबेल्ट के सम्बंध में उपस्थित छात्र छात्राओं को बताये कि वाहन में बैठ कर चलते समय वाहन के साथ साथ उसमें बैठे सभी लोग उसी गति से गतिमान रहते है तथा अचानक दुर्घटना होने पर वाहन रुक जाता हैं और उसमें बैठा व्यक्ति उसी गति से गतिमान रहता हैं जिस कारण वह डेक्सबोर्ड या स्टेयरिंग से टकरा जाता है जिससे गम्भीर चोट लग जाती है जिससे मृत्यु तक हो जाती हैं अगर वाहन में बैठे व्यक्ति सीटबेल्ट का प्रयोग करें तो सीटबेल्ट पहनने के कारण व्यक्ति डेक्सबोर्ड या स्टेयरिंग से नही टकराएंगे जिससे मृत्यु दर 50 % तक कमी लाई जा सकती हैं बच्चो द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात से शराब पीकर वाहन चलाने के सम्बंध में प्रश्न पूछा गया तो महोदय द्वारा बताया गया कि हम लोग समय समय पर पूरे जनपद में ब्रेथ इन्हेलाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग कराई जाती हैं और जो भी शराब पीकर वाहन चलाते मिलते हैं उनके वाहन को सीज किया जाता हैं व चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाती हैं गलत दिशा से वाहन चलाने के विषय में बताया गया कि गलत दिशा से वाहन चलाने पर दुर्घटना की प्रबल आशंका होती हैं अतः सभी को अपनी दिशा में ही वाहन चलाना चाहिए उपस्थित छात्र छात्राओं को ओवर स्पीडिंग से होने वाली दुर्घटनाओं के विषय में बताया गया कि दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण वाहन का ओवर स्पीडिंग हैं वाहन को सड़क के अनुरूप की चलाना चाहिए साथ ही साथ सड़क पर गलत पार्किंग न करने तथा सभी वाहनों पर आगे व पीछे रिफ्लेक्टर टेप की अनिवार्यता व उसका लाभ बताया गया कि रात में अगर कोई बडी गाड़ी सड़क पर खड़ी होती हैं तो वो नही दिखती लेकिन अगर उस पर रिफ्लेक्टर लगा हो तो वह दूर से ही दिख जाता हैं जिससे दुर्घटना में काफी कमी लाई जा सकती हैं व अन्य यातायात के नियमो की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय द्वारा बताया गया कि पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परीक्षेत्र महोदय अखिलेश कुमार के आदेश के क्रम में पूरे जनपद में प्रत्येक थाने पर एक आदर्श चौराहा विकसित किया जा रहा हैंजिस पर यातायात के नियमों का सम्पूर्ण पालन कराया जाएगा साथ ही साथ उपस्थित छात्राओं व शिक्षिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत बताया गया कि वर्तमान सरकार महिला सम्बन्धी अपराध के विषय मे लोगो को काफी जागरूक कर रही हैं इसी क्रम में सरकार द्वारा टोल फ्री नम्बर 112 1090 1076 1073 व अन्य नम्बर जारी किए गए जिस पर किसी भी छात्रा या महिला को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या कोई सोशल मीडिया पर परेशान करता है उसकी शिकायत की जा सकती शिकायत कर्ता अगर चाहे तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा तथा यह भी बताया गया कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया हैं जिस पर महिला पुलिस अधिकारी हमेसा मौजूद रहती है अगर किसी को समस्या हो तो थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं व अन्य विस्तृत जानकारी प्रदान की गई सभा का संचालन राजेश त्रिपाठी प्रधानाचार्य चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया मौके पर यातायात प्रभारी कौशल पाठक व स्कूल के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थी।

