आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-गम्भीरपुर
20 एटीएम व चोरी की मोटर सायकिल भी बरामद।
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित अभियुक्तगण/वारण्टी की गिरफ्तारी के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व मे व.उ0नि0 नवल किशोर सिंहमय हमराह के बिन्द्रा बाजार मे मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि एक ATM चोर कस्बा मुहम्मदपुर मे यूनियन बैंक के ATM पर मौजूद है और चोरी करने के फिराक मे है यदि जल्दी किया जाय तो पकडा जा सकता है इस सूचना पर विश्वाश करके ईगल के कर्मचारीगणको साथ लेकर यूनियन बैंक ATMपर पहुंचा तो ATM के बाहर एक व्यक्ति जो मो0सा0 पर बैठा था मुखविर द्वारा दिखाकर बताया कि साहब यही व्यक्ति ATM चोर है पास जाकर सम्बन्धित को टोका गया तो हम पुलिस वालो को देखकर भागना चाहा की वहीं पर हमराही कर्मचारीगण की मदद से समय करीब 11.10 बजे पकड़ लिया गया नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अजीत कुमार S/O राममूरत सा0 लपरी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो उसके पैंट की जेब मे रखा 1120 रूपया नकद, उसका DL N. 62/13/0001939 तथा 20 अदद ATM /डेविड कार्ड विभिन्न बैंको का बरामद हुआ तथा एक अदद मोटरसायकिल चोरी की बिना नम्बर की बरामद हुआ।
पूछताछ विवरण- अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया की साहब मै इसी चोरी की मोटर सायकिल से घूम घूम कर लोगो का एटीएम बदल लेता हूँ और पिन की जानकारी कर उनके खाते से पैसा निकाल लेता हूँ आगे पूछताछ मे बताया कि बरामद शुदा 20 अदद एटीएम कार्ड मे से एक ATM कार्ड मै दिनांक 6/9/21 को एक व्यक्ति से कस्बा विन्द्रा बाजार UBI के ATM पर धोखा देकर बदल लिया था और उसी ATM से 25000/ रुपया निकाला था जिसमे से 1120 रूपया बच गया था शेष पैसा खर्च हो गया बरामदशुदा मोटर सायकिल के बारे मे पूछने पर बताया कि साहब यह मो0सा0 दिनांक 22/23.5.21 को महुआ ताली ग्राम थाना मेहनगर से रात्रि मे चोरी किया था और उसी गाडी से घुमघुम कर जनपद वाराणसी , चन्दौली, इलाहाबाद , जौनपुर, आजमगढ़ मे मै ATM को सम्बन्धित से बदलकर उसमे से ATM पिन पैसा निकालते समय देखकर निकाल लेता हूं ये सभी ATM किसी न किसी व्यक्ति से धोखा देकर बदले है और सभी के खाते से पैसा निकाल लिया है ।अभियुक्त उपरोक्त को बाद आवश्यक कार्यवाही मा0 न्यायालय भेजा गया।
बरामदगी..........(कुल-20 अदद एटीएम कार्ड बिभिन्न कम्पनी का)
1. UBI बैंक के 08 अदद एटीएम
2- SBI बैंक के 04 अदद एटीएम
3- बैंक आफ इण्डिया के 02 अदद एटीएम
4- ICICI बैंक के 01 अदद एटीएम
5- ALLAHABAD बैंक के 01 अदद एटीएम
6- PNB बैंक के 01 अदद एटीएम
7- HDFC बैंक के 01 अदद एटीएम
8- KOTEK MAHENDRA बैंक के 01 अदद एटीएम
9- काशी गोमती बैंक के 01 अदद एटीएम
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0स0 194/21 धारा 379/411/413/414/420 भादवि थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0स0 194/21 धारा 379/411/413/414/420 भादवि थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 663/2015 धारा 379/420 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद देवरिया
गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1- अजीत कुमार S/O राममूरत सा0 लपरी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. व.उ0नि0 नवल किशोर सिंहथाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. का. उदयभान गुप्ताथाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 संदीप कुमार सिंह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 अजीत कुमार यादव थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
