आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
रूट डायवर्जन फोर्स बिरहा विसर्जन पर हुई चर्चा ।
मेला आयोजकों ने शराब की दुकान को बंद करने की की मांग।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में 29 तारीख को लाटघाट मेले का आयोजन होना है विशाल मेले के आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने मेला आयोजकों के साथ बैठक कर मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु विविध विषयों पर चर्चा पर चर्चा की जिनमें लाटघाट मेले के दिन शराब की दुकान को बंद करने के साथ दिन सुबह 12:00 बजे से 4:00 बजे सुबह तक दोहरीघाट व बलरामपुर के साथ महिला व जीयनपुर मुबारकपुर से रूट डायवर्ट करने पर सहमति बनी लाटघाट मेला दोहरीघाट रोड पर आजमगढ़ रोड पर पुल के उस पार मुख्य मार्ग को ब्लॉक कर दिया जाएगा वहीं तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह ने मेले व विसर्जन पर डीजे को कम आवाज में फूहड़ गाना ना बचाने हेतु निर्देश दिया विसर्जन दोहरीघाट होगा।
जीयनपुर कोतवाल देवानंद ने जिला प्रशासन से एक सेक्शन पीएससी 5 एस एच ओ 22 एस आई एक महिला एसआई व 10 महिला कांस्टेबल साथ ही 55 कांस्टेबल की मांग कर रखी है .लाटघाट मेले में मुख्य रूप से मेला आयोजकों द्वारा चारों सड़क पर 8 मूर्तियों की स्थापना की गई है जिनमें मुख्य रूप से महाशक्तिशाली बाल दुर्गा पूजा समिति शशीकांत , स्पोर्ट्स क्लब दुर्गा पूजा समिति को सतना दक्षिणी चौक रत्नेश गुप्ता , नवयुवक दुर्गा पूजा समिति रौनापार प्रवीण विश्वकर्मा , महाशक्तिशाली दुर्गा पूजा समिति दोहरीघाट रोड अशोक सिंह , सार्वजनिक बाल दुर्गा पूजा समिति रौनापार रोड महिंदर , अंबे बाल दुर्गा पूजा रौनापार बैंक के पास सतेंदर आदि अध्यक्ष हैं इन सभी लोगों से अपने अपने वालियंटरों के नाम व आइडेंटी कार्ड की फोटो कॉपी मांगी गई है पुलिस प्रशासन में मेला आयोजकों से सहयोग मांगा आयोजकों द्वारा खोया पाया केंद्र लाटघाट चौकी पर बनाने का निवेदन किया गया एक दूसरे के सहयोग से मेले को सफल बनाने हेतु बैठक कर चर्चा पर चर्चा की गई जिसमें मुख्य रूप से रामाश्रय राय रमेश गुप्ता हर नारायण यादव प्रिंस शैलेश कुमार सिंह आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।