आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
बाइक सवार बदमाशों ने फल व्यापारी को मारी गोली वाराणसी रेफर ।
फल व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर 35 हजार लूटे ।
सगड़ी ।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र में फल व्यापारी को मारी गोली 35 हजार की लूट हालत गंभीर वाराणसी हेतु रेफर ।
जानकारी के अनुसार मधनापार निवासी सूर्यभान यादव पुत्र बनवारी उम्र 40 साल थाना बिलरियागंज फल का व्यापारी था जो वसूली हेतु रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी में गया हुआ था वसूली करके से वापस बिलरियागंज आ रहा था कि जमीन रसूल पुर के पास स्थित फैयाज के आरा मशीन के सामने बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर गोली मार कार 35 हजार रुपए लूटने का मामला संज्ञान में आया है।गम्भीर रूप से घायल सुर्य भान यादव को स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना पर मौके पर पहुंची रौनापार पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस से आजमगढ़ जिला अस्पताल भिजवाया जंहा हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी हेतु रेफर कर दिया मौके पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी सुधाकर सिंह रौनापार थाना प्रभारी गिरिजेश सिंह यदुवंशी बिलरियागंज थाना प्रभारी संजय कुमार ने मौके पर पहुंच स्थल का निरीक्षण किया वहीं जनपद की एसओजी टीम व पुलिस की टीम ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बाइक सवार बदमाशों के पीछे लगी हुई है ।रौनापार थाना प्रभारी गिरिजेश कुमार यदुवंशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया 35 हजार रुपए लूट का मामला संज्ञान में नहीं आया है हालत गंभीर है वाराणसी हेतु रेफर कर दिया गया है अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली हुई है घटना की छानबीन की जा रही है।