आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
बिना मांग पूरी हुए ही संगठन द्वारा हड़ताल वापस लिए जाने पर संगठन के सदस्यता से दिया त्यागपत।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज मालटारी के शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन किया ।साथ ही संगठन द्वारा बिना मांग पूरी हुए हड़ताल वापस लिए जाने से आक्रोशित होकर संगठन से मुंह मोड़ते हुए त्यागपत्र दिया।
वहीं दुर्गा प्रसाद ने कहा बिना पुरानी पेंशन बहाली हुए ही हड़ताल वापस ले लेना दुर्भाग्यपूर्ण है ।ऐसे संगठन में बने रहना उचित नहीं है।साथ ही टिल्ठू राम यादव ने कहा संगठन जब ऐसा ही करेगा तो संगठन का औचित्य ही क्या रह जाएगा एक ओर जहां संगठन ने हड़ताल करने का आह्वान किया था वही दूसरी तरफ हड़ताल वापस ले लिया। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद , विवेक कुमार , संतोष कुमार , आलोक कुमार सिंह , सतीश कुमार ,श्याम बहादुर कुमार , भद्र सिंह यादव ,हरीलाल यादव , संजय राम , टिल्ठू राम यादव चंद्र प्रकाश राय ,मनीष कुमार राय ने संघठन की सदस्यता से त्यागपत्र दिया।