आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
विधान सभा घेरने की रणनीति पर 03 नवम्बर को करेगे बैठक।
संगठन को मजबूत करने पर दिया बल।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत प्रधान संघ ने ब्लॉक सभागार में गुरुवार को बैठक कर साथी प्रधान को फर्जी मुकदमे में फसाने को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए बैठक कर चर्चा की और खंड विकास अधिकारी के कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी दिलीप सोनकर को सौपा।और सांसद, विधायको के निधियों की जांच की मांग की। वही दूसरी तरफ प्रधान संघ ने समुंदपुर प्रधान मोहम्मद रिजवान अहमद पर रंगदारी जान से मारने की धमकी आदि का आरोप लगाते हुए बसपा नेता सन्तोष सिंह टीपू द्वारा शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
जिसको लेकर प्रधानो ने बैठक में मुद्दा बनाते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्यवही की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम सम्बोधित करते ज्ञापन सौंपा।वही प्राधनो ने आये दिन हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ संगठन को मजबूत करने एवं विधान सभा का घेराव करने को लेकर रणनीति परविचार करने को 03 नवम्बर को बैठक बुलाई।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रधान संघ अध्यक्ष रामानन्द यादव ने कहा कि जो लोग हमारे बीच से चुन कर विधायक और सांसद बन जाते है तो वही हमारे विरुद्ध कार्य करते है।हमारे पास कोई निधि नही है पर कार्य गावों में दिखता है जबकि सभी भुगतान मजदूरों के नाम किया जाता है।उसके विरीत करोङो रुपये की निधि पाने वाले सांसद विधायकों के कार्य 15 प्रतिशत ही दिखते है। हमे जांच के नाम पर उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है तो सांसदों,विधायको को मिलने वाली निधियों की जांच होनी चाहिए।हम सब को मिलकर गांव को सुंदर,प्रदूषण मुक्त बनाने पर जोर देना होगा ।घर घर शौचालय होने जरूरी है जिसपर अभियान चलाना होगा तभी पर्यावरण शुद्ध होगा।संचालन दलसिंगार यादव,अध्यक्षता रामानन्द यादव ने की।इस दौरान मोहम्द रिजवान,अजीत राय,अशोक सिंह,हरिकेश विश्वकर्मा,अनीश अहमद,अनिल सिंह,प्रियंका सिंह, सरवन सिंह,शत्रुघ्न कन्नौजिया, कमलेश गोंड, नरसिंह यादव,बाला यादव,कुशुम त्रिपाठी,ऊदल सोनकर,शेरू,सरफराज खान,पीयूष कुमार आदि रहे।