झाँसी।
झाँसी मऊरानीपुर शरद पूर्णिमा से लेकर दीपावली खरीदारी करने के साथ विशेष संयोग बन रहे हैं। दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर नगर वासियों में उत्साह देखा जा रहा है।दुकानदार और ग्राहक इस बार दीपावली को खुशियों के साथ मनाने के नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। नगर के दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को डिस्काउंट के जरिए तुआने का प्रयास कर रहे हैं।
तो वही ग्राहक भी अपने हिसाब से खरीदारी करने दीपोत्सव की तैयारियां कर रहे हैं। ज्योतिष चार्यों के अनुसार शरद पूर्णमा से लेकर दीपावली तक बनने वाले खास 7 शुभ मुहूर्त खरीदारी और व्यापार शुरू करने के कामों के लिए शुभ हैं। ऐसे में व्यापारियों को भी इस दीपावली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। दशहरे पर भी लोगों ने नई चीजों की खरीदारी दो पहिया औऱ चार पहिया वाहनों की है। इसके अलावा आभूषण,फर्नीचर, कपड़ा सहित आदि सामानों की खरीदारी लोगों ने की है। इस दीपावली पर एक खरीददारी कई गुना बढ़ने की उम्मीद दुकानदारों को है। इसके लिए वाहन शोरूम सज गए हैं।तो वहीं ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक, आइटम, ब व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें सजा रखी है। नवरात्रि से ही सर्राफा बाजार में रौनक देखने को मिल रही है।अब यह रौनक दीपावली तक रहेगी। और इसके बाद देव उठते ही शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा।सर्राफा बाजार में भी इस बार कई प्रकार की ज्वेलरी आयी हुई है।जैसे-जैसे दीपावली का त्यौहार नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है।करवा चौथ के पूर्व महिलाओं ने अपने श्रृंगार संबंधी वस्तुओं की जमकर खरीदारी की है।
रिपोर्ट- अखिलेश राज