झाँसी मऊरानीपुर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपए प्रचार-प्रसार में खर्च कर दिए। तथा स्वच्छ भारत योजना के तहत लाखों रुपए नगर पालिकाओ व नगर पंचायतों को नगर में शौचालय बनवाये जाने के लिए दिए। लेकिन इस योजना में भी दलालों का ग्रहण लग गया।
जिसके चलते गरीब,निर्धन लोग आज भी इस योजना का लाभ लेने के लिए कोसों दूर है। क्योंकि इन गरीब ने धनु के पास सुविधा शुल्क देने के लिए पैसे नहीं हैं। इसलिए वे इस योजना से आज भी वंचित बने हुए हैं। अधिकारियों ने भले अपने कागजों में नगर को खुले में शौच मुक्त(ओ.डी. एफ) कर दिया हो पर सच्चाई यह है कि नगर के पुरानी मऊ,चौक दमेला, गांधी गंज ढिमरौरा, परिवारी पुरा, शिवगंज एवं सुखनई नदी के पास मैं निवास करने वाले लोग लगभग एक चौथाई लोग खुले में सोच कर रहे हैं।जिसकी जांच सुबह एवं शाम के समय जिलाधिकारी जांच करवा सकते हैं।
रिपोर्ट: अखिलेश राज